भगवान शिव — महादेव • भाग 2 / 5

सती और दक्ष यज्ञ

दक्ष प्रजापति का अभिमान, सती का देह-त्याग, वीरभद्र और शक्तिपीठों की उत्पत्ति।

हंसाबेन पोरिया टीम द्वारा सरल भाषा में प्रस्तुतअपडेट:

लगभग 2 मिनट पढ़ना40%
अक्षर का आकार19px

प्रजापति दक्ष की पुत्री सती ने पिता की इच्छा के विरुद्ध भगवान शिव से विवाह किया। दक्ष को श्मशानवासी, भस्म रमाने वाले शिव पसंद नहीं थे।

एक बार दक्ष ने एक महान यज्ञ किया और सभी देवताओं को निमंत्रण दिया, पर शिवजी को जान-बूझकर नहीं बुलाया। शिवजी के रोकने पर भी सती पिता के घर गईं। वहाँ भरी सभा में दक्ष ने शिवजी का अपमान किया। पति का अपमान सहन न होने पर सती ने योगाग्नि से अपनी देह त्याग दी।

यह समाचार सुनकर शिवजी का क्रोध भड़क उठा। उन्होंने अपनी जटा से वीरभद्र को प्रकट किया, जिन्होंने दक्ष के यज्ञ का विध्वंस कर दिया। फिर शोक में डूबे शिवजी सती की देह को कंधे पर उठाकर तांडव करते हुए पूरी सृष्टि में भटकने लगे।

सृष्टि को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती की देह के भाग कर दिए। जहाँ-जहाँ वे अंग गिरे, वहाँ शक्तिपीठों की स्थापना हुई। गुजरात का अंबाजी भी एक प्रमुख शक्तिपीठ माना जाता है।