अक्षर का आकार19px
गणेशजी का हर अंग जीवन का एक पाठ सिखाता है। बड़ा मस्तक बड़ा सोचने का, छोटी आँखें एकाग्रता का, बड़े कान अधिक सुनने का और छोटा मुख कम बोलने का प्रतीक है। बड़ा उदर जीवन के सुख-दुख को पचा लेने की शक्ति दर्शाता है।
छोटा-सा मूषक चंचल मन और इच्छाओं का प्रतीक है। गणेशजी उस पर सवार हैं, अर्थात् बुद्धि से मन पर नियंत्रण। हाथ में रखा मोदक आत्मज्ञान के आनंद का प्रतीक है।
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक दस दिन गणेशोत्सव मनाया जाता है। लोकमान्य तिलक ने सन् 1893 में इसे सार्वजनिक उत्सव बनाकर समाज को एकजुट किया। विसर्जन हमें सिखाता है कि सृजन और विसर्जन दोनों जीवन का हिस्सा हैं — “गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या!”